School Holiday: सितंबर का महीना स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए छुट्टी के लिहाज से काफी अच्छा होगा। गणेश चतुर्थी, हरतालिका तीज और ईद उल मिलाद के कारण इस महीने छुट्टियों की एक लंबी लिस्ट है। रविवार को एक अतिरिक्त दिन जोड़कर स्कूल 9 से 12 दिन तक बंद रह सकता है। बता दें कि 1 सितंबर और 2 सितंबर को स्कूल नहीं खुलेगा ।
2 सितंबर को स्कूल बंद रहेंगे
2 सितंबर को पोला पर्व होगा। देश में कृषि प्रधान एकमात्र राज्य छत्तीसगढ़ है। यहां की आम फसल धान है। यही कारण है कि स्थानीय लोग कृषि कार्य शुरू करने से पहले हल की पूजा करते हैं। बैलों की पूजा भी पूरी तरह से की जाती है। जिसमें राज्य की अलग-अलग संस्कृति झलकती है। इस दिन स्कूल नहीं खुलेंगे।
सामान्य प्रशासन विभाग ने अटल नगर और रायपुर शहर के लिए स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। इस दिन स्कूल, बैंक, कोषालय और उपकोषालय (आम छुट्टी 2024) पर लागू होगा। सितंबर महीने में कई छुट्टियां भी लगातार पड़ेगी इसलिए आप योजना बनाकर घूम सकते हैं।
2024 में छुट्टी
August खत्म होते ही सितंबर की शुरुआत होने वाली है। इसी महीने स्कूलों में भी परीक्षाएं शुरू होंगी। ऐसे में छात्रों को भी बहुत तैयारी करनी होगी। इस महीने बहुत सारे त्योहार और छुट्टियां हैं, जिससे बच्चे खुश हो जाते हैं। रविवार को गणेश चतुर्थी, हरतालिका तीज और ईद उल मिलाद के त्योहारों के कारण स्कूल 9 से 12 दिन तक बंद रह सकता है।
गणेश चतुर्थी पर छुट्टी होगी
हिन्दूओं का गणेश चतुर्थी एक महत्वपूर्ण त्यौहार है जो 7 सितंबर 2024 को मनाया जाएगा भारत भर में गणेश चतुर्थी मनाया जाता है। भगवान श्री गणेश जी का जन्म इसी दिन हुआ था
2024 में छुट्टी की लिस्ट
जानें 2024 में आम छुट्टी कब-कब रहेगी?
- रविवार – 1 सितम्बर
- पोला का पर्व – 2 सितम्बर
- सोमवारहरतालिका तीज – 6 सितंबर
- गणेश चतुर्थी – 7 सितंबर
- शनिवाररामदेव जयंती – 13 सितंबर
- पहला ओणम – 14 सितंबर
- शनिवारईद-ए-मिलाद – 16 सितंबर
- विश्वकर्मा जयंती – 16 सितंबर