आधार कार्ड आज के समय में एक जरूरी दस्तावेज बन गया है जिसका उपयोग विभिन्न सरकारी और गैर-सरकारी कार्यों में होता है। इसके बिना कई महत्वपूर्ण कार्य अटक सकते हैं। हालांकि कई बार गलती से आधार में नाम, जेंडर या जन्मतिथि गलत दर्ज हो जाती है या बार-बार स्थानांतरण के कारण पता बदलने की आवश्यकता पड़ती है। UIDAI ने इसके लिए आधार डेटा अपडेट करने की सुविधा है।
नाम, जेंडर और जन्मतिथि में परिवर्तन के नियम
UIDAI के अनुसार आधार कार्ड होल्डर्स अपने नाम में परिवर्तन अधिकतम दो बार कर सकते हैं। इसके अलावा जेंडर और जन्मतिथि में परिवर्तन केवल एक बार किया जा सकता है। यह सीमाएं आधार कार्ड में जानकारी की सटीकता सुनिश्चित करने और दुरुपयोग को रोकने के लिए निर्धारित की गई हैं।
पते में परिवर्तन की प्रक्रिया
आधार कार्ड पर पता कितनी भी बार बदला जा सकता है इसकी कोई सीमा नहीं है। यदि आपका पता बदल गया है, तो आप आधार नामांकन केंद्र पर जाकर या ऑनलाइन माध्यम से पते का अपडेट कर सकते हैं। पते के अपडेट के लिए बिजली/पानी/टेलीफोन बिल, रेंटल एग्रीमेंट जैसे वैध प्रमाण पत्र दिखाने होंगे।
नाम और अन्य विवरणों को कैसे बदलें
नाम में परिवर्तन की प्रक्रिया में आपको नजदीकी आधार नामांकन केंद्र पर जाकर नामांकन फॉर्म भरना होता है और उसके साथ आवश्यक दस्तावेज जैसे विवाह प्रमाणपत्र या सरकारी दस्तावेज जिसमें नया नाम दर्ज हो संलग्न करने होते हैं। इसके बाद आपके दस्तावेजों की जांच की जाती है और यदि सब कुछ सही पाया जाता है तो आपके आधार कार्ड में नाम अपडेट कर दिया जाता है।

जन्मतिथि और लिंग में परिवर्तन
जन्मतिथि और लिंग में परिवर्तन की प्रक्रिया भी इसी प्रकार से होती है। आपको आधार नामांकन केंद्र पर जाना होगा वहां आपको आधार अपडेट फॉर्म भरना होगा और साथ में जन्मतिथि या लिंग परिवर्तन से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे। यह परिवर्तन केवल एक बार ही संभव है इसलिए इसे करते समय सावधानी बरतनी चाहिए।