हरियाणा में नारनौल से चंडीगढ़ जाने वालों के लिए खुशखबरी, विभाग ने शुरू की रोडवेज बस सेवा

हरियाणा की जनता को अच्छी खबर मिली है। अब उन्हें नारनौल से चंडीगढ़ तक पहुंचना और भी आसान होगा। चंडीगढ़ के लिए नारनौल से बस सेवा शुरू हो गई है।

दरअसल इस मार्ग पर हरियाणा रोडवेज की बसें चलने लगी हैं। ये सभी NH 152D से चंडीगढ़ जाएंगे। आइए जानें ये बस कब और किस बस डिपो पर पहुंचती है।

ये ही बसों को पूरी लिस्ट 

  1. नारनौल से चंडीगढ़ सुबह 4 :00 बजे – नारनौल डिपो से मिलेगी।
  2. नारनौल से चंडीगढ़ सुबह 5:00 बजे – चंडीगढ़ डिपो से मिलेगी।
  3. नारनौल से चंडीगढ़ सुबह 5:40 बजे – अम्बाला डिपो से मिलेगी।
  4. नारनौल से चंडीगढ़ सुबह 6:40 बजे -अम्बाला डिपो से मिलेगी।
  5. नारनौल से चंडीगढ़ सुबह 8:00 बजे -AC बस नारनौल डिपो से मिलेगी।
  6. नारनौल से चंडीगढ़ सुबह 9:00 बजे – चरखी दादरी डिपो से मिलेगी।
  7. नारनौल से चंडीगढ़ सुबह 10:00 बजे -नारनौल डिपो से मिलेगी।
  8. नारनौल से चंडीगढ़ सुबह 11:00 बजे – यमुनानगर डिपो से मिलेगी।
  9. नारनौल से चंडीगढ़ दोपहर 12 बजे – कुरुक्षेत्र डिपो से मिलेगी।
  10. नारनौल से चंडीगढ़ दोपहर 2:20 बजे -नारनौल डिपो से मिलेगी।
  11. नारनौल से चंडीगढ़ शाम 5 बजे – AC CTU
  12. नारनौल से चंडीगढ़ शाम 6:40 बजे – चरखी दादरी डिपो से मिलेगी।

ध्यान दें कि इन सभी बसों के अलावा भी वाया बस रोहतक और दिल्ली से चंडीगढ़ जाती है। ये सभी बसें जीरकपुर से चंडीगढ़ जाती हैं, इसलिए पंचकूला जाने वाले सभी यात्री जीरकपुर बस स्टैंड पर उतरें।

यहाँ से हरियाणा राज्य परिवहन पंचकूला डिपो से विशेष बस सेवा शुरू की गई है जो ताऊ देवी लाल स्टेडियम/बस स्टैंड, पंचकुला के लिए चलती है।