hyundai-creta: साल 2024 की पिछले छह महीनों में भारतीय कार बाजार में एसयूवी सेगमेंट का दबदबा साफ नजर आया। इस दौरान बिक्री में एसयूवी की हिस्सेदारी 52 प्रतिशत रही जो कि काफी बढ़िया रहा है। इस सेगमेंट की बढ़ती लोकप्रियता के चलते अग्रणी कार निर्माता कंपनियों जैसे कि हुंडई टाटा और महिंद्रा ने नए मॉडल पेश किए हैं।
हुंडई क्रेटा फेसलिफ्ट
हुंडई इंडिया ने 2024 की जनवरी में क्रेटा के अपडेटेड वर्जन को लॉन्च किया। हुंडई क्रेटा फेसलिफ्ट (Hyundai Creta Facelift) ने मात्र चार महीने में ही 1 लाख से अधिक बुकिंग हासिल कर ली और यह लगातार भारत की टॉप-सेलिंग मिड-साइज एसयूवी बनी हुई है।
हुंडई अल्काजार फेसलिफ्ट
क्रेटा की भारी सफलता के बाद हुंडई ने सितंबर 2024 में अल्काजार का फेसलिफ्ट वर्जन भी लॉन्च किया। हुंडई अल्काजार (Hyundai Alcazar) की यह नई पेशकश बाजार में उत्साह का संचार कर रही है और इसका मुकाबला टाटा सफारी और महिंद्रा स्कॉर्पियो जैसी अन्य प्रमुख एसयूवी से है।
टाटा कर्व
टाटा मोटर्स ने भी सितंबर 2024 में अपनी बहुप्रतीक्षित एसयूवी, टाटा कर्व को लॉन्च किया। टाटा कर्व (Tata Curvv) न केवल अपने डिज़ाइन के लिए बल्कि उसकी तकनीकी विशेषताओं के लिए भी प्रसिद्ध है। इसे इलेक्ट्रिक और पेट्रोल दोनों वेरिएंट्स में पेश किया गया है, जिससे यह विभिन्न उपभोक्ता वर्गों को आकर्षित कर रही है।
महिंद्रा XUV 3XO और थार रॉक्स
महिंद्रा ने अप्रैल और अगस्त 2024 में अपने दो प्रमुख मॉडल्स, XUV 3XO और थार रॉक्स (Mahindra Thar Roxx) को लॉन्च किया। ये दोनों वाहन अपनी विशेषताओं और बाजार में उनकी प्रतिस्पर्धी क्षमता के लिए जाने जाते हैं। XUV 3XO को कॉम्पैक्ट एसयूवी के रूप में और थार रॉक्स को एक अधिक व्यापक 5-डोर ऑफ-रोड एसयूवी के रूप में पेश किया गया है, जो उन्हें विशेष बनाता है।